हिंदुत्व

 हिन्दुत्व महान सनातन धर्म का वरदान है,

हिन्दुत्व सत्य अहिंसा दया धर्म का अभियान है,

हिन्दुत्व वेद पुराण आगम निगम त्रिपिटक ज्ञान है,

हिन्दुत्व ॐकार मंत्र,त्रिदेवों का नाम, भगवान राम है,

हिन्दुत्व सिर्फ गुणधर्म नहीं धर्मक्षेत्र का अनुसंधान है!


हिन्दुत्व में शस्त्र-शास्त्र की शक्ति बसती,

हिन्दुत्व है ईश्वर की स्तुति और है देशभक्ति,

हिन्दुत्व में शरणागत को अभयदान देने की रीति,

हिन्दुत्व को समझो कि ये प्राण प्रतिष्ठित बुतपरस्ती,

हिन्दुत्व में राम कृष्ण बुद्ध जैन दस गुरुओं की हस्ती!


हिन्दुत्व यज्ञ जप तप योग ध्यान है,

हिन्दुत्व विश्व के सभी धर्मों का प्रतिमान है,

हिन्दुत्व समस्त मानवीय दिव्य गुणों का खान है,

हिन्दुत्व हिंद की आन बान शान मानवता की पहचान है,

हिन्दुत्व पूजा है, अराधना है, साधना है, दैविक अनुष्ठान है!


हिन्दुत्व में धार्मिक सहिष्णुता की वास है,

हिन्दुत्व में क्रूरता बर्बरता पर नहीं विश्वास है,

हिन्दुत्व के होने से समस्त सद्गुणों का विकास है,

हिन्दुत्व में हिंसा द्वेष भाव का तनिक नहीं आभास है,

हिन्दुत्व हरि कीर्तन भजन सत्संग सुमिरन व अरदास है!

#जय_हिंदुत्व⛳

#जय_श्रीराम🙏⛳

#जय_श्री_कृष्ण🙏⛳

https://sk4635686.blogspot.com/?m=1

#संदीप_यदुवंशी

Comments

Popular posts from this blog

आख़िरी सफ़र

भोजपुरी सम्राट

क्षण